BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन प्लेन क्रैश, 2 पायलटों सहित 15 की मौत

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
तीन प्लेन क्रैश, 2 पायलटों सहित 15 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयार्कः रविवार का दिन दुनिया के लिए Black Sunday साबित हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान हुई 3 विमान क्रैश की घटनाओं में कुल 2 पायलटों सहित 15 लोगों की मौत हो गई. नाइजीरिया में रविवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई. नाइजीरिया की वायु सेना के प्रवक्ता इबीकुनले दारामोला ने ट्वीट किया कि ‘किंग एअर 350 विमान ने राजधानी अबुजा के हवाई अड्डे से उड़ान भरी ही थी तभी विमान के इंजन में खराबी का पता चला और विमान ने वापस लौटने का प्रयास किया.उन्होंने कहा, ”दुर्भाग्य से विमान में सवार सातों लोगों की मौत हो गई.”

उधर, अमेरिका मैक्सिको के वेराक्रूज राज्य में सेना के एक विमान के क्रैश हो जाने के कारण 6 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. मैक्सिको के रक्षा मंत्री ने रविवार को एक बयान में बताया कि हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब वायुसेना का लियरजेट 45 जालपा शहर के हवाईअड्डे से उड़ान भर रहा था. बयान में यह नहीं बताया गया कि हादसा किस कारण हुआ या विमान में कितने लोग सवार थे. इसमें बताया गया कि सेना के 6 कर्मी इस हादसे में मारे गए और मामले की जांच जारी है.इसके अलावा अलबामा में प्रशिक्षण के कार्य में लगे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक फ्लाइंग प्रशिक्षक और जापानी वायु आत्म रक्षा बल के एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई. अमेरिकी वायु सेना ने इस बारे में बताया. वायुसेना ने रविवार को फ्लाइंग प्रशिक्षक का नाम जारी किया. मोंटगोमरी के निकट शुक्रवार को टी-38सी तालोन प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई.उनकी पहचान 24 वर्षीय स्कॉट एम्स जूनियर के रूप में हुई. वह इंडियाना के पेकिन के रहने वाले थे. वहीं प्रशिक्षु पायलट का नाम अभी जारी नहीं किया गया है. उनका नाम जापान से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा. कर्नल सेथ ग्राहम (14वें फ्लाइंग ट्रेनिंग विंग कमांडर) ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”हम एक परिवार की तरह हैं और हमारी टीम के दो सदस्यों की मौत से हम शोक में हैं.” घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. विमान शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोंटगोमरी में डेनेली फील्ड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शबनम खुद को बताया बेगुनाह, कहा-सरकार करा ले CBI जांच

Next Post

ईसीएल अधिकारी के खिलाफ सीबीआइ ने कसा शिकंजा, कोलकाता स्थित फ्लैट सील

Next Post
ईसीएल अधिकारी के खिलाफ सीबीआइ ने कसा शिकंजा, कोलकाता स्थित फ्लैट सील

ईसीएल अधिकारी के खिलाफ सीबीआइ ने कसा शिकंजा, कोलकाता स्थित फ्लैट सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d