रांची: रांची पुलिस द्वारा पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गिरफ्तार नक्सलियों में दिनेश गोप का करीबी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा, तुलसी पाहन और लादेन शामिल है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएलएफआई एरिया कमांडर तुलसी पाहन को पहले पकड़ा गया, फिर उसी की निशानदेही पर रांची पुलिस की टीम ने रामगढ़ जिले के बड़का गांव निवासी अवधेश जायसवाल ऊर्फ चूहा और लादेन को गिरफ्तार किया है.

