BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएनजी आटो में बैठाई जाएगी एक चालक के अलावा तीन सवारी

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
सीएनजी आटो में बैठाई जाएगी एक चालक के अलावा तीन सवारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  ड्यूक मेंशन लाइन टैंक रोड स्थित कार्यालय में झारखंड आटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी एवं सीएनजी आटो चालक मालिकों की उपस्थिति में सीएनजी आटो चालकों की यूनियन का गठन किया गया। यूनियन का नाम झारखंड प्रदेश संयुक्त सीएनजी एलपीजी आटो चालक महासंघ का रखा गया है। इस यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष छोटू पासवान, महासचिव नागेंद्र पांडे, सचिव महेश सिंह, तबरेज अहमद और संगठन सचिव पप्पू सिंह को बनाया गया है।

इसके अलावा 5 कार्यकारी सदस्य भी मनोनीत किया गए हैं। अभी कमेटी में 11लोग रखे गए हैं। एक महीना के अंदर प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक की कमेटी बनाई जाएगी। झारखंड प्रदेश संयुक्त सीएनजी एलपीजी आटो चालक महासंघ का मकसद रांची शहर में सभी निबंधित सीएनजी आटो को परमिट दिलाना है। आटो चालकों के लिए किसी भी प्रकार की गैस की जो भी समस्या है उस समस्या को हल करने के लिए जल्द से जल्द सीएनजी पंप खुलवाना है।

रांची में 20 किलोमीटर चलने वाले सीएनजी आटो का हर चौक चौराहे पर पड़ाव सुनिश्चित कराया जाएगा। शहर में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली हो तो उस अवैध वसूली को तत्काल बंद कराई जाएगी। सभी चालकों को  डीटीओ से मुलाकात कर सभी सीएनजी आटो चालकों का लाइसेंस बनवाया जाएगा। रांची‌ में एक अस्थायी आटो पड़ाव बनाया जाएगा जहां से रांची के चारों ओर के लिए  यात्रियों को आटो मिल सके। रांची में चलने वाले सभी सीएनजी आटो का भाड़ा तय किया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

सीएनजी आटो में एक चालक के अलावा तीन सवारी बैठाई जाएगी। झारखंड प्रदेश संयुक्त सीएनजी एलपीजी आटो चालक महासंघ का अधिकारी का काम रहेगा। चालकों और मालिकों के अलावा उनके परिवार में भी किसी प्रकार की भी समस्या हो, उस समस्या को सभी अधिकारियों द्वारा मिलकर कठिन से कठिन समस्याओं को दूर किया जाएगा। सरकार द्वारा किसी भी मोटर अधिनियम के आधार पर नियम निकलते हैं, तो उनका भी सम्मान होगा। महासंघ के पदाधिकारी का काम होगा कि यातायात नियम के अनुसार ही सीएनजी आटो का परिचालन करवाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी, कोषाध्यक्ष अमर मुंडा, रांची महानगर पेट्रोल यूनियन के अध्यक्ष छोटू पासवान, रांची रेलवे स्टेशन पेट्रोल यूनियन के अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव तबरेज अहमद, हटिया रेलवे स्टेशन मार्ग अध्यक्ष महेश सिंह, सीएनजी आटो मालिक नागेंद्र पांडे, मंटू सिंह, बबलू कुमार, राजेश कुमार सिंह और सीएनजी आटो चालक उपस्थित थे। इसकी जानकारी झारखंड प्रदेश संयुक्त सीएनजी एलपीजी आटो चालक महासंघ के महासचिव नागेंद्र पांडे ने दी है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म एक्टर आमिर खान कोरोना पॉजिटिव

Next Post

रेप के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश

Next Post
रेप के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश

रेप के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d