BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलवामा मुठभेड़ में गजवत-उल-हिंद कमांडर सहित तीन आतंकी हुए ढेर

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
पुलवामा मुठभेड़ में गजवत-उल-हिंद कमांडर सहित तीन आतंकी हुए ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के अंतर्गत राजपोरा में मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों में एक गजवत-उल-हिन्द कमांडर हमीद ललहारी भी है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया है. दो अन्य आतंकियों की पहचान नवीद टाक और जुनैद भट के तौर पर हुई है. पुलिस का दावा है कि इन आतंकियों के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी से मूसा गैंग का पूरी तरह सफाया हो गया है. मारे गए आतंकी दक्षिण कश्मीर में ग्रामीणों और पंच-सरपंचों को डरा-धमका रहे थे. सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में अन्य आतंकियों की संभावना के चलते तलाशी अभियान जारी रखा है.

जानकारी के अनुसार अवंतीपोरा-राजपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों को आतंकियों के क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली. इस पर पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों को पास आते देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं. मारे गए आतंकियों के शवों के पास से तीन राइफलें, तीन मैग्जीन तथा अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। मारे गए तीन आतंकियों में से एक गजवत-उल-हिन्द कमांडर हमीद ललहरी है.

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलिस डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. तीनों ही स्थानीय आतंकी थे. इनमें से एक हामिद ललहरी भी था. दिलबाग सिंह ने कहा कि जाकिर मूसा के बाद इस ग्रुप की कमान हामिद ललहरी को दी गई थी. इसी ने इस ग्रुप को दोबारा खड़ा किया. ललहरी ने ही नावेद और जुनैद को अपने गैंग में शामिल किया। मारे गए तीनों आतंकी जैश के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आजकल हमीद ललहरी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर और हिज्बुल के साथ मिलकर घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Next Post

धनतेरस पर लक्ष्‍मी जी की मूर्ति खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Next Post
धनतेरस पर लक्ष्‍मी जी की मूर्ति खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

धनतेरस पर लक्ष्‍मी जी की मूर्ति खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d