BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन साल पहले भी इसी तरह थर्रा उठा था झारखंड, जब ऐसे ही 17 दरिंदों ने दिए थे घाव

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड के दुमका में एक महिला के साथ 17 युवकों के गैंगरेप की वारदात ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाले इस मामले में आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बनाकर पीड़िता के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस सनसनीखेज वारदात ने तीन साल पुराने घाव को ताजा कर दिया. सितंबर 2017 में इसी तरह से एक युवती के साथ 17 युवकों ने गैंगरेप किया था. उस समय भी युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर वापस लौट रही थी.

तीन साल पहले एक युवती से 17 आरोपियों ने की थी दरिंदगी

तीन साल पहले महिला से दरिंदगी का चौंकाने वाला मामला 6 सितंबर 2017 में उस समय सामने आया जब 19 वर्षीय युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ घूमने के लिए निकली थी. शाम में वो वापस लौट रही थी इसी दौरान दुमका के श्रीअमड़ा मोड़ के पास 17 युवकों ने उन्हें रोक लिया. पहले कुछ युवकों ने युवक-युवती से लूटपाट की कोशिश की. बाद में कुछ और युवकों के आने के बाद उन्होंने लड़की के फ्रेंड को बंधक बना लिया और पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया. इनमें चार आरोपियों की उम्र वारदात के समय 16 से 18 के बीच थी.

17 में से 16 आरोपी हुए थे गिरफ्तार, 11 को मिली उम्रकैद

इस वारदात ने पूरे झारखंड को झकझोर के रख दिया था. बाद में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. वारदात के महज दो दिन के भीतर ही 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इनमें से 11 आरोपियों को बाद में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. वहीं 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया. ये सभी अपनी सजा काट रहे हैं. बाकी बचे आरोपियों में चार का मामला चाइल्ड कोर्ट में और एक का मामला जेजेबी कोर्ट में चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चतरा लोकसभा क्षेत्र के 8 सदस्यों को मनोनीत किया “दिशा“ का सदस्य

Next Post

निर्धारित लक्ष्य को रबी में पूरा करते हुए किसानों को केसीसी के लिए जागरूक करें

Next Post
गर्म भोजन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गर्म भोजन का शुभारंभ

निर्धारित लक्ष्य को रबी में पूरा करते हुए किसानों को केसीसी के लिए जागरूक करें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d