BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in समाचार
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज बाजार से खरीददारी कर घर वापस जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है. वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

हादसा बहराइच जिले के कैसरगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित परमहंस डिग्री कॉलेज के पास हुआ है। विनोद पाल (28) पुत्र मुंशीलाल, भाईलाल (29) पुत्र लहरी प्रसाद और सप्सा दिकोलिया निवासी रिंकू पाल (30) पुत्र ननकू पाल बाजार आए हुए थे. कैसरगंज बाजार में सभी ने कुछ सामान की खरीददारी की. इसके बाद सभी बाइक से घर वापस लौट रहे थे.

रात को बाइक सवार युवक कैसरगंज थाना क्षेत्र के परमहंस डिग्री कालेज के निकट पहुंचे थे. तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था. ऐसे में तत्काल पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट किया गया.

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने शिखर धवन

Next Post

ये कैसी व्यथा… अंतिम संस्कार के लिए पड़ा रहा शव, परिजन नहीं दे पाए कंधा

Next Post
ये कैसी व्यथा… अंतिम संस्कार के लिए पड़ा रहा शव, परिजन नहीं दे पाए कंधा

ये कैसी व्यथा... अंतिम संस्कार के लिए पड़ा रहा शव, परिजन नहीं दे पाए कंधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d