रांची: राष्ट्रीय सेवा योजना की रांची विमेन्स कॉलेज, इकाई एक की कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी उर्वशी के निर्देशन में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण विषय पर कविता, स्लोगन, पेंटिंग एवं निबंध तैयार किया है.
बच्चों द्वारा निभायी गयी जिम्मेदारी हमें याद दिलाती है कि बढ़ती जनसंख्या को रोकना हमारा नैतिक कर्तव्य है. विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है. विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य विभिन्न जनसंख्या मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है, जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी , मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व है.
बढ़ती जनसंख्या विश्व के कई देशों के सामने बड़ी समस्या का रूप ले चुका है. खासकर विकासशील देशों में जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर चिंता का विषय है.
आज विश्व जनसंख्या दिवस के इस अवसर पर वेदिता कुमारी, सुषमा कच्छप, दिव्या कुमारी, रेशमा कुमारी, अंजली मिश्रा, प्रेरणा जायसवाल, बबिता कुमारी, बिना कुमारी, सुरूचि कुमारी, निवेदिता सिंह, दीक्षित कुमारी ने ऑनलाइन जागरूकता अभियान में भाग लिया.

