BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शुक्रवारी जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष रखी समस्या

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
शुक्रवारी जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष रखी समस्या
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: शुक्रवारी जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 31 जुलाई 2020 को उपायुक्त राजेश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उसके त्वरित निष्पादन हेतु फरियादियों के लिखित आवेदन को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेषित किया. जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान 50 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. मौके पर निदेशक डीपीएलआर पीएन मिश्रा उपस्थित थे.

1■. महुआर बस्ती के ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि बीएसएल प्लांट के एस पॉन्ड का छाई की वजह से ग्रामीणों के स्वास्थ्य इसका बुरा असर पड़ रहा है. गांव से होकर गुजरने वाली भारी वाहनों (जिन पर छाई लदा रहता) की वजह से गांव के लोगों का स्वास्थ्य दिन पर दिन खराब होता जा रहा है कई ग्रामीणों को तो सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह को आदेश दिया कि ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द भारी वाहनों के परिचालन हेतु अन्य वैकल्पिक रूट व्यवस्था शीघ्र करें.

2■. चास प्रखंड के अमर डोम ने उपायुक्त से फरियाद करते हुए कहा की बूढ़ा बांध तालाब मेरे नाम से 3 वर्ष हेतु बंदोबस्ती मिला है. लॉकडाउन के कारण तालाब खाली नहीं करा सका और मछली भी नहीं पकड़ पाया अतः तालाब फिर से मुझे 3 साल के बंदोबस्ती के रूप में दिया जाए ताकि मैं अपनी जीविका चला सकूं. उपायुक्त ने मामले के निष्पादन हेतु जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश निर्गत किया.

3■. कॉपरेटिव निवासी चंद्रकांत चौधरी ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि उनके प्लॉट संख्या 458 का रास्ता पास के ही निवासी द्वारा गलत तरीके से रोक दिया गया है जिस वजह से उनके परिवार को घर से निकासी करने में काफी कठिनाई हो रही है. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि आसपास के खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर उनके मकान को खाली कराने की कोशिश की जा रही है. उपायुक्त ने मामले पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चास तथा अंचल अधिकारी चास को जांच कर उचित करवाई करने का आदेश निर्गत किया तथा वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया जो अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर अपना कब्जा किए हुए हैं.

4■. चास निवासी देव प्रकाश गुप्ता ने उपायुक्त के समक्ष फरियाद करते हुए कहा कि उनके मकान में किराएदार द्वारा जबरन 5 महीने से दुकान का भाड़ा नहीं दिया जा रहा है और ना ही भाड़ाधार द्वारा दुकान खाली किया जा रहा है उक्त मामले पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी चास को इस दिशा में कार्रवाई हेतु आदेश निर्गत किया

5■. वेदांता इलेक्ट्रोस्टील के कर्मचारीयों उपायुक्त से फरियाद करते हुए कहा कि कंपनी के द्वारा लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठा दिया गया पुनः बहाल भी नहीं किया गया तथा दो महीने से वेतन बंद कर दिया गया. मामले के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने जिला श्रम अधीक्षक जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाईक और डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश 

Next Post

शहादत दिवस के दौरान माओवादियों ने फिर की पोस्टरबाजी

Next Post
शहादत दिवस के दौरान माओवादियों ने फिर की पोस्टरबाजी

शहादत दिवस के दौरान माओवादियों ने फिर की पोस्टरबाजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d