रांची: राज्य के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर इसकी जानकारी दी है.
मौसम विभाग क अनुसार गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद जिले के कुछ भागों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. इन जिलों के कुछ भागों में तेज हवा चल सकती है.
इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है.

