BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिकटॉक के नए CEO केविन मेयर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
टिकटॉक के नए CEO केविन मेयर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  टिकटॉक की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. भारत में बैन के बाद अमेरिका ने भी टिकटॉक को बैन करने की चेतावनी दी ही है और इन्हीं विवादों के बीच टिकटॉक के नए सीईओ केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केविन ने ज्वाइन करने के चार महीने के अंदर ही इस्तीफा सौंप दिया है.

केविन मेयर ने इसी साल मई में डिजनी स्ट्रीमिंग के प्रमुख का पद त्यागने के बाद बाइटडांस के स्वामित्व वाले एप टिकटॉक का दामन थामा था. केविन मेयर ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि हाल के कुछ दिनों में कंपनी के ढांचे में हुए कई बदलावों ने उन्हें छोड़ने पर मजबूर किया है.
केविन ने पत्र में लिखा है, ‘हाल के सप्ताहों में राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव आया है. मैंने इस बात पर कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव किए जिसकी जरूरत कॉर्पोरेट संरचनात्मक के लिए होती है. भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है.’

टिकटॉक पर अमेरिकी बिजनेस बेचने का दबाव है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि टिकटॉक को अमेरिका में कारोबार करना है तो उसे चीन से नाता तोड़ना होगा और अपना अमेरिकी कारोबार किसी अमेरिका कंपनी के हाथों देना होगा. इसके लिए टिकटॉक को 90 दिनों का वक्त दिया गया है.

बता दें कि केविन मेयर ने इसी साल मई में डिजनी स्ट्रीमिंग के प्रमुख के पद से इस्तीफा देकर बाइटडांस के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के सीईओ का पद संभाला था.
सीईओ के अलावा केविन बाइटडांस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) का भी पद भी संभाल रहे थे.

डिजनी में केविन ने बहुत ही शानदार काम किया है. डिजनी प्लस का आइडिया केविन का ही है जिसकी वजह से अचानक से डिजनी के ट्रैफिक में इजाफा हुआ. डिजनी प्लस को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और अप्रैल 2020 तक इसके यूजर्स की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगर जंग हुई तो पाकिस्तान से भी करना होगा युद्ध: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह

Next Post

भूकंप के मामले में साहेबगंज और दामोदर घाटी का क्षेत्र सबसे अधिक संवेदी

Next Post
भूकंप के मामले में साहेबगंज और दामोदर घाटी का क्षेत्र सबसे अधिक संवेदी

भूकंप के मामले में साहेबगंज और दामोदर घाटी का क्षेत्र सबसे अधिक संवेदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d