सलमान कैटरीना टाइगर 3 के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर सामने आ गया है.मनीष शर्मा के डायरेक्टेड फिल्म टाइगर 3 साल 2023 में ईद के मौके पर बिग स्क्रीन को हिट करेगी. दरअसल, कैटरीना कैफ और सलमान खान का एक वीडियो यूट्यूब पर सामने आया है जिसमें कैटरीना फाइटिंग सीक्वेंस की प्रैक्टिस करती नजर आती हैं.
प्रैक्टिस पूरी करने के बाद वो सलमान खान के पास जाती हैं, जो पास ही में चादर ढककर सो रहे हैं. कटरीना, टाइगर से कहती हैं कि अब तुम्हारी बारी.सलमान चादर हटाकर तपाक से उठते हैं और कहते हैं आ रहे हैं हम.फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी. सलमान ने टीजर शेयर करने के साथ लिखा- हम सब अपना-अपना ख्याल रखें. टाइगर 3, 2023 की ईद पर आ रही है.

