BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीप सिद्धू पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक लाख का इनाम घोषित

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
जानें कौन है दीप सिद्धू ? जिस पर लग रहा हिंसा को भड़काने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाला किले पर हुई हिंसा के मास्टर माइंड दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है. ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे.

हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर 50-50 हजार का इनाम

इतना ही नहीं पुलिस ने हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर 50-50 हजार का इनाम रखा है. दिल्ली पुलिस ने हिंसा की जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर बीके सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. एसआईटी टीम में तीन अन्य डीसीपी जॉय तुर्की, भीषण सिंह और मोनिका भारद्वाज भी शामिल है.

हिंसा के बाद से लापता हैं सिद्धू और जुगराज

गौरतलब है कि 26 जनवरी के बाद से मुख्य आरोपी दीप सिद्धू, पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज लापता हैं. बड़ी बात यह है कि दीप सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहा है, लेकिन अबतक पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई है. दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले 12 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं.

क्राइम ब्रांच की 13 टीमें कर रही हैं जांच

जानकारी के मुताबिक, अब दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने का शक जताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश और तेज कर दी है. इस मामले में क्राइम ब्रांच की 13 टीमें जांच कर रही हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा हुड़दंगियों की पहचान कर ली है. हिंसा के बाद अब तक 14 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है. साथ ही दावा भी कर रही है कि कसूरवारों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश सरकार का तुगलकी फरमान, हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Next Post

आतंकियों को रोकने के लिए देश की सीमाओं पर करें बैरिकेडिंग: मायावती

Next Post
MOU साइन करना सरकार का छलावा अभियान: मायावती

आतंकियों को रोकने के लिए देश की सीमाओं पर करें बैरिकेडिंग: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d