रांची: तीसरे चरण में जिन विधानसभा सीटो के लिए मतदान हो रहा है, वहां प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई. इसके अंतर्गत 32 सहायक व्यय प्रेक्षक, 144 उड़नदस्ता दल (एफएस) और 146 स्टैटिक सर्विलास टीम (एसएसटी) बनाई गई. कोडरमा जिले में 3 सहायक व्यय प्रेक्षक और 18-18 एफएस और एसएसटी, हजारीबाग जिले 5 सहायक व्यय प्रेक्षक, 16 एफएस और 18 एसएसटी, चतरा जिले में 2 सहायक व्यय प्रेक्षक, 14 एफएस और 7 एसएसटी, रामगढ़ जिले में 2 सहायक व्यय प्रेक्षक,7 एफएस और 21 एसएसटी, गिरिडीह जिले में 6 सहायक व्यय प्रेक्षक और 18 एफएस व 18 एसएसटी, सरायकेला जिले में 3 सहायक व्यय प्रेक्षक, 33 एफएस और 30 एसएसटी और रांची जिले में 7 सहायक व्यय प्रेक्षक, 27 एफएस और 21 एसएसटी का गठन किया गया.

