रांची: रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा चिड़ियाघर की बाघिन अनुष्का ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है.
इसी बाघिन ने दो वर्ष पहले भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो अभी भी जीवित हैं.
प्रायः ऐसा बहुत कम मौक़ा होता है जब कोई बाघिन उद्यान में शावकों को जन्म देती है.

