BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश की खातिर शहीद होने वाले टिकैत उमरांव और शेख भिखारी इतिहास के पन्नों में जिंदा रहेंगे-सुदेश कुमार महतो

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
देश की खातिर शहीद होने वाले टिकैत उमरांव और शेख भिखारी इतिहास के पन्नों में जिंदा रहेंगे-सुदेश कुमार महतो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि देश की खातिर फांसी के फंदे को चूम लेने वाले शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह इतिहास के पन्नों में हमेशा जिंदा रहेंगे.

आठ जनवरी को शहादत दिवस पर चुटूपालू घाटी स्थित एतिहासिक शहीद स्थल पहुंचे आजसू प्रमुख ने आजादी के इन परवानों की तस्वीरों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शीश नवाये.

उन्होंने कहा कि शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह ने ब्रिटीश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन को जो बिगुल फूंका, उसे भुलाया नहीं जा सकता. देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. युवाओं को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य और देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों को हम कितना भी बड़ा सम्मान दे लेकिन उनकी शहादत के सामने हर सम्मान छोटा है.

शहीदों की शहादत अतुल्य है. यह हमारी और आपकी जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श और बलिदान को वयर्थ न जाने दे.

चुटूपालू घाटी में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सुदेश कुमार महतो टिकैत उमरांव सिंह के पैतृक गांव खटंगा जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया.

मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सन 1857 की क्रांति ने पूरे देश में आजादी की चिंगारी को सुलगा दिया. इस चिंगारी से छोटानागपुर का पहाड़-पठार भी धधकने से बच नहीं सका. इस क्रांति में शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह ने अहम भूमिका निभाई. साथ ही उन्होंने कहा कि इनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा़ शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह के नाम पर झारखंड में ऐसी यादगार स्थापित की जाये, जिससे नई पीढ़ी लाभ उठा सके और देश के लिए उनकी कुर्बानी को याद कर सके़.

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रामगढ़ जिलाध्यक्ष विजय साहु, जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,जिप सदस्य सरिता देवी, रामधन बेदिया, भरत काशी, रामजीत गंझू, ज्ञान सिन्हा, रौशन मुण्डा, अभिषेक राज हेरेंज, सूरज मिश्रा,  दिगम्बर महतो, मिना देवी, अमित यादव, शुसांत झा, तरूण इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थेे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास, डीवीसी का मामला उठाया

Next Post

राज्य की शीर्ष नौकरशाही की तरह ही पंचायती राज व्यवस्था को भी कामचलाऊ व्यवस्था में चलाएगी राज्य सरकार -भाजपा

Next Post
राजस्थान में गांव और किसान ने कांग्रेस को नकारा….प्रदीप वर्मा

राज्य की शीर्ष नौकरशाही की तरह ही पंचायती राज व्यवस्था को भी कामचलाऊ व्यवस्था में चलाएगी राज्य सरकार -भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d