BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिकैत का रोना बना टर्निंग प्वाइंट, गांव में रखा लोगों ने उपवास

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से कहा था- लाठी-डंडे रखना साथ, वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकली गई ट्रैक्टर रैली में हिंसा भड़कने के बाद किसानों और सरकार के बीच तनातनी और बढ़ गई है. वहीं प्रशासन आंदोलन को खत्म कराने की कवायद में जुटा है. इसी क्रम में गाजियाबाद में प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी और उसके बाद गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को स्थल छोड़ने की वॉर्निंग दी गई थी, लेकिन रात होते होते दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपने कदम पीछे खींच लिए. माना जा रहा है कि राकेश टिकैत के आंसुओं की वजह से केंद्र और यूपी सरकार बैकफुट पर आ गई हैं. टिकैत के अनशन के ऐलान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हजारों घरों में भी लोगों ने शाम का खाना नहीं खाया और उनके समर्थन में किसान जुटने लगे. माना जा रहा है कि इसने आंदोलन को नई ऊर्जा दे दी है.

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई. यहां पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई थी. रात 1 बजे पुलिस फोर्स यहां से चली गई. किसान अब अपना आंदोलन और तेज कर रहे हैं. रात को ही पड़ोसी राज्यों से किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर रवाना होना शुरू हो गए. भिवाणी, मेरठ, बागपत से रात को ही किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए. राकेश टिकैत नए सिरे से आंदोलन में जोर लगा रहे हैं.

दरअसल 26 जनवरी की हिंसा के कारण किसान संगठन बैकफुट पर आ गए थे और बाजी सरकार के हाथों में चली गई थी. लिहाजा जगह-जगह से प्रदर्शनकारियों को हटाने का काम शुरू हो गया.

इसी सिलसिले में गाजीपुर बॉर्डर पर प्रशासन ने बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया. प्रशासन की ओर से कार्रवाई के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैट ने गुरुवार दोपहर घोषणा की कि हम अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे. इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन की ओर से धरना स्थल खाली करने आदेश दिया गया. एक तरफ दिल्ली पुलिस के जवान थे और दूसरी ओर उत्तरप्रदेश पुलिस और एनएच-24 को बंद कर दिया गया.

इसके थोड़ी देर में किसान नेता राकेश टिकैत ने मंच से किसानों को संबोधित किया और इस दौरान वो रो पड़े. इस दौरान राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए आंदोलन समाप्त करने से मना कर दिया. टिकैत ने स्पष्ट कर दिया कि यदि तीनों किसान कानून वापस नहीं होंगे तो वो खुदकुशी कर लेंगे. टिकैत के भावुक होकर रोने के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात माहौल बदला दिखाई दिया.

गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के रोने का असर ये हुआ कि उनके गांव में बवाल बढ़ गया. मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत ने रात में इमरजेंसी पंचायत बुला ली. इस पंचायत में हजारों किसान पहुंचे. वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को हटाने के लिए लगाई गई पुलिस फोर्स को वापस बुला लिया गया.

किसानों के जुटते ही शाम के समय हटा लंगर भी यहां प्रदर्शनकारी किसानों ने फिर से शुरू कर दिया. इन लोगों का कहना है कि वो कृषि कानून को वापस लेने की उनकी मांग के पूरा होने तक यहां से नहीं हटेंगे. मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, खुर्जा से किसान आ रहे हैं. अब माना जा रहा है कि आज पूरे दिन के माहौल को देखा जाएगा, उसके बाद ही यूपी सरकार कोई कदम आगे बढ़ाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीसीएल के सीएमडी 1 फरवरी को संभालेंगे बीसीसीएल की कमान

Next Post

संसद का बजट सत्र आज से, 16 पार्टियां करेंगी राष्ट्रपति अभिभाषण का विरोध

Next Post
कोरोना संकट के बीच मॉनसून सत्र आज से

संसद का बजट सत्र आज से, 16 पार्टियां करेंगी राष्ट्रपति अभिभाषण का विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d