अमेरिका: कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप कई बार चीन पर अपना हमलावर रुख साफ कर चुके हैं. हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि भारत के बाद जल्द ही अमेरिका में भी TikTok पर बैन लगाया जा सकता है.
डोनॉल्ड ट्रंप का कहना है कि उनका प्रशासन लोकप्रिय चीनी स्वामित्व वाली वीडियो ऐप TikTok के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इसके पीछे उन्होंने राष्ट्रीय-सुरक्षा और सेंसरशिप चिंताओं को मुख्य वजह बताया है.
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने यह बात उस वक्त की है जब अमेरिका में चीन की बाइटडांस कंपनी के स्वामित्व वाले एप्प TikTok को बेचने की खबरें सामने आई हैं.
बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर दिग्गज Microsoft चीन की बाइटडांस कंपनी के स्वामित्व वाले ऐप TikTok को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है.
व्हाइट हाउस में डोनॉल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा ‘हम लगातार TikTok पर नजर बनाए हुए हैं. आने वाले समय में इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है.’ ट्रंप का कहना है कि TioTok पर बैन लगाए जाने के साथ ही हम इसके विकल्पों पर भी नजर बनाए हुए हैं.

