BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, महिला आयोग ने की ये मांग

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, महिला आयोग ने की ये मांग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एसिड अटैक (Acid Attack) पर वीडियो बनाकर टिकटॉक (TikTok) स्टार फैजल सिद्दीकी (Faizal Siddiqui) बड़ी मुश्किल में फंस गया है. सोशल मीडिया पर उसकी जमकर आलोचना हो रही है. साथ ही महिला आयोग ने टिकटॉक से उसका अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की है.

टिकटॉकर फैजल ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. जिसे एसिड के तौर पर लिया जा रहा है. वीडियो में वह लड़की को पहले धमकी देता है और फिर उसके मुंह पर पानी फेंकता है. अगले ही दृश्य में देखा जा सकता है कि लड़की का चेहरा जला हुआ है. आपको बता दें कि फैजल के टिकटॉक पर 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसकी शिकायत NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा से की थी. बग्गा ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा (Rekha Sharma) को टैग किया और वीडियो देखने को कहा.

जिसके बाद रेखा शर्मा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वह इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी. फिलहाल ये वीडियो टिकटॉक से हटा दिया गया है.

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से ही ट्विटर पर #BanTiktok और #Faizal Siddiqui ट्रेंड कर रहे हैं. ट्विटर यूजर्स लोगों को टिकटॉक को अन-इंस्टॉल करने की सलाह दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

औरैया सड़क हादसा: 11 मृतकों के शवों को लाया गया बोकारो

Next Post

प्रवासी मजदूरों को भी ‘जॉब कार्ड’ उपलब्ध कराने का निर्देश

Next Post
प्रवासी मजदूरों को भी ‘जॉब कार्ड’ उपलब्ध कराने का निर्देश

प्रवासी मजदूरों को भी 'जॉब कार्ड' उपलब्ध कराने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d