BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Tiktok के नए CEO केविन मेयर ने चार महीने में ही दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
भारत के बाद US में भी बैन हो सकता है Tik tok
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: चाइनीज वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बार बार दी जी रही चेतावनी के बीच टिकटॉक के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर केविन मेयर ने इस्तीफा दे दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक जनरल मैनेजर वनीसा पपाज को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है. मेयर ने चार महीने पहले ही ये पद संभाला था.

केविन ने लिखा- भारी मन से मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है

मेयर ने टिकटॉक और बाइटडांस के कर्मचारियों को अपने इस फैसले के बारे में गुरुवार को बताया. केविन मेयर ने अपने रेजिगनेशन लेटर में लिखा कि कंपनी के स्ट्रकचर में हुए कई बदलावों ने उन्हें ये पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने आगे लिखा कि राजनीतिक महकमे में तेजी से बदलाव आया है. मैने इस बात को ध्यान में रखकर की बदलाव किए जो कॉर्पोरेट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरुरी होते हैं. भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है.

टिकटॉक को 90 दिनों की मोहलत

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर टिकटॉक को अमेरिका में काम करना है तो उसे अपना कारोबार किसी अमेरिका कंपनी को देना होगा. इसके लिए टिकटॉक को 90 दिनों की मोहलत दी गई है.

ट्रंप ने टिकटॉक को बैन करने की कही थी बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह टिकटॉक को अमेरिका में बैन करने पर विचार कर रहे हैं. वहीं ये भी खबर आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक के अधिग्रहण पर विचार कर रहा है.

भारत ने टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूर्वाग्रह से ग्रस्त थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट के घर गूंजेगी किलकारी, जनवरी में आएगा नन्हा मेहमान

Next Post

एक्शन में यूपी पुलिस, मुख्तार अंसारी गैंग के 12 अपराधी जिला बदर, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Next Post
एक्शन में यूपी पुलिस, मुख्तार अंसारी गैंग के 12 अपराधी जिला बदर, करोड़ों की संपत्ति जब्त

एक्शन में यूपी पुलिस, मुख्तार अंसारी गैंग के 12 अपराधी जिला बदर, करोड़ों की संपत्ति जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d