कार्यकारिणी की बैठक के साथ हुआ वार्षिक चुनाव
रांची में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन का होगा आयोजन
झारखंड टेन्ट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
रांची:- झारखंड टेन्ट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को धुर्वा के मोंटेंसरी मैदान स्थित मेफेयर बैंक्वेट हॉल में कार्यकारिणी की बैठक हुई. आमसभा के बाद हुए चुनाव में नए सत्र के लिए पदधारियों का चुनाव किया गया. वार्षिक चुनाव में तिलकराज आजमानी एसोसिएशन के आजीवन चेयरमैन चुने गए. सुशील कुमार वर्मा संगठन के अध्यक्ष और बोकारो के जसबीर सिंह सलूजा कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए. धनबाद के द्वारका प्रसाद तिवारी वरीय उपाध्यक्ष्ज्ञ, , चाईबासा के विकास चंद्र महासचिव, धनबाद के पुरूषोत्तम सचिव, यहीं के दयाशंकर प्रसाद, चाईबासा के शंकर पोद्दार, गिरिडीह के शंकर कुमार और चतरा के सुमित कुमार को सह सचिव चुना गया. रांची के संजय कुमार कोषाध्यक्ष और धनबाद के रूपदेव रवानी को मीडिया प्रभारी चुना गया. इसके अलावा कार्यकारिणी में महेंद्र गोप, राजेश भारती, अविनाश कुमार, संदीप कुमार बबलू, सर्वेश कुमार भगत, पिंटू कुमार, रामजी, विकास गुप्ता और राजेंद्र प्रसाद वर्मन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया. संगठन में प्रदेश के सभी जिला में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव और कार्यसमिति के सदस्य भी होंगे. चुनाव और कार्यकारिणी की बैठक में राज्यभर से संगठन की जिला कमेटी के पदधारी और सदस्य शामिल हुए.
रांची में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन
झारखंड टेन्ट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से राजधानी रांची में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा. इसमें राष्ट्रीय कमेटी के पदधारियों के अलावा सभी राज्य की प्रदेश कमेटी के पदधारी और सदस्य शामिल होंगे. यह निर्णय एसोएिसशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. बैठक में कोरोना काल में राज्य में टेंट व्यावसायियों की परेशानी और मानवता की सेवा के लिए मास्क, सैनिटाइजर, सूखा अनाज, भोजन वितरण के अलावा अन्य सेवा कार्य की चर्चा हुई. यह तय किया गया कि संगठन की ओर से आगे भी व्यापार के अलावा मानवता की सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

