BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दोपहर 1 बजे तक दुमका में 49.96 व बेरमो में 46.07 प्रतिशत मतदान

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में दुमका (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति) और बेरमो विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव में पहले चार घंटे में 46 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बेरमो सीट पर अपराह्न एक बजे तक 46.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जबकि दुमका में 46.96 प्रतिशत मतदान हुआ है. दुमका में शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा जबकि बेरमो में चार बजे समाप्त होगा.

इससे पहले दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कोरोना एसओपी के साथ जारी है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कोविड-19 को देखते हुए इस बार मतदान को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है.

इधर, दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए भारी रक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू हो गया.  मतदान शुरू होने के काफी पहले से ही अनेक मतदाता मतदान केंद्रों पर कतारें खड़े हो गये. इनमें महिला और पुरुष दोनोा मतदाता शामिल थे. ये लोग पहले मतदान-फिर जलपान के नारे को सार्थक करते देखे गये. 

झारखंड में कोरोना काल में पहली बार मतदान हो रहा है. लिहाजा संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर एहतियात के बड़े इंतजाम किये गये हैं. सभी मतदान केंद पर मतदाताओं के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए दो-दो फीट की दूरी पर गोल घेरे बनाये गये हैं. साथ ही सेनिटाइजर और स्कैनर की भी व्यवस्था की गयी है. मतदाताओें को बूथ के अंदर जाने देने से पहले उन्हें सेनिटाइजर दिया जा रहा है और उनके शरीर का  तापमान मापा जा रहा है. 

वहीं मतदाता भी कोरोना से बचाव को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं और मास्क के साथ ही बूथों पर पहुंच रहे हैं.जबकि प्रत्याशी भी मतदान केंद्रों पर घूम-घूम कर मतदान की निष्पक्षता की निगरानी कर रहे हैं. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से वल रहा है.अब तक कहीं से किसी गडबड़ी की सूचना नहीं है. 

दुमका विधानसभा क्षेत्र में कुल 368 मतदान केंद्रों पर इस वक्त वोटिंग चल रही है. चुनाव में 2 लाख 50 हजार 720 मतदाता कुल 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं. इनमें झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा की लुइस मरांडी शामिल हैं.

बेरमो सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच है. इस विधानसभा में कुल 03,12,212 मतदाता है जो 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन मतदाताओं में 148017 महिलाएं, 1,64,194 पुरुष और एक अन्य हैं. कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज भी बदहाली में है पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का गांव

Next Post

तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

Next Post
तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d