BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक दलों ने नहीं घोषित किये हैं पूरे उम्मीदवारों की सूची

by bnnbharat.com
November 15, 2019
in समाचार
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक दलों ने नहीं घोषित किये हैं पूरे उम्मीदवारों की सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक दलों ने नहीं घोषित किये हैं पूरे उम्मीदवारों की सूची

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय दल ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय दलों ने भी उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी नहीं की है.

अब तक झारखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, झारखंड विकास मोर्चा, झारखंड पार्टी, आजसू, जदयू, लोजपा, समाजवादी पार्टी, भाकपा, माकपा और अन्य ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं, पर किसी भी पार्टी ने तय सीटों के अनुरूप सूची जारी नहीं की है.

भाजपा की ही लें, तो आजसू पार्टी के साथ गंठबंधन टूटने के बाद भी सिर्फ 67 उम्मीदवारों के नाम तीन सूची में घोषित किये हैं. आजसू पार्टी की तरफ से पहली सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है, जबकि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि उनकी पार्टी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करनेवाली झाविमो ने अब तक 45 सीटों पर ही प्रत्याशी खड़े किये हैं. जदयू ने 81 में से सिर्फ 13 उम्मीदवार की घोषित किये हैं.

लोजपा की तरफ से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गयी है, जबकि पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से 10 कैंडिडेट के नाम सार्वजनिक किये गये हैं. झारखंड पार्टी ने नौ प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं.

महागंठबंधन की तरफ से भी नहीं जारी की गयी है पूरी सूची-

झारखंड में विपक्षी महागंठबंधन ने भी 81 नाम सार्वजनिक नहीं किये हैं. गंठबंधन के सबसे बड़े दल झामुमो ने 44 सीटों पर चुनाव लड़ने की बातें कही हैं.

इसमें से सिर्फ 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं. कांग्रेस पार्टी ने 33 में से सिर्फ 24 सीटों पर ही उम्मीदवार के नाम दिये हैं.

वहीं राजद की तरफ से सभी सात प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर दिये गये हैं. ये तीन दल ही विपक्षी गंठबंधन में शामिल हैं.

समाजवादी पार्टी ने 15 प्रत्याशियों के नाम जारी किये हैं, जबकि वाम दलों ने 16 सीटों का एलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी की तरफ से 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. झारखंड पार्टी ने नौ प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुएं में डूबकर मां-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने किया सामूहिक अग्नि संस्कार

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने आर्सेलर मित्तल के लिए एस्सार स्टील का अधिग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने आर्सेलर मित्तल के लिए एस्सार स्टील का अधिग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्सेलर मित्तल के लिए एस्सार स्टील का अधिग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d