BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बूथों तक हो सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा की झलक….धर्मपाल सिंह

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
बूथों तक हो सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा की झलक….धर्मपाल सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

बूथों तक हो सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा की झलक….धर्मपाल सिंह

RANCHI:-भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आज कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर चाईबासा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक स्वागत किया,संगठन महामंत्री जी के साथ प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी प्रवास पर हैं.

पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा एवम सरायकेला खरसांवा में सरायकेला एवम जमशेदपुर महानगर की  बैठक में ज़िला प्रभारी,जिलाध्यक्ष,ज़िला पदाधिकारी,मोर्चों के जिलाध्यक्ष,  मंडल अध्यक्ष के साथ ज़िला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी,पूर्व ज़िलाध्यक्ष पूर्व सांसद एवम पूर्व विधायक गण भी शामिल थे.

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा केलिये राष्ट्र सर्वोपरि है,राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है,कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं,अंत्योदय हमारा लक्ष्य है.

उन्होंने कहा कि बूथ की इकाई ही सबसे महत्वपूर्ण इकाई है जहां से कार्यकर्ता निर्माण प्रारम्भ होता है,इसलिये सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा की झलक बूथों पर हो,सभी समाज,वर्ग ,समुदाय की भागीदारी पार्टी के विस्तार में समाहित हो.

उन्होंने कहा कि अनुशासन पार्टी की पहचान है,जिसके बिना राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को साकार करना संभव नही,अनुशासित ढंग से आगे बढ़ने के कारण ही आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है,

 सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गांव,गरीब ,किसान को समर्पित सरकार है,राष्ट्रीय भाव की मजबूती,सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने में भाजपा सरकार जुटी है,प्रदेश की पिछली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं लागू की.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास विरोधी सरकार है,

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने केलिये सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करनी है.

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण गिलुवा,पूर्व प्रवक्ता  जेबी तुबिद सहित अन्य शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सनातन धर्म का अपमान बर्दास्त नही:भाजयुमो

Next Post

व्हाइट हाउस में आखिरी दिन डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने की सगाई

Next Post
व्हाइट हाउस में आखिरी दिन डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने की सगाई

व्हाइट हाउस में आखिरी दिन डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने की सगाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d