BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘जब तब आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश हैं, तब तक हमें इस खतरे का सामना करता रहना होगा: रावत

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in समाचार
‘जब तब आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश हैं, तब तक हमें इस खतरे का सामना करता रहना होगा: रावत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  ने दिल्ली में उपस्थित लोगों को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने आतंकवाद को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमें वैसा ही रवैया अपनाना चाहिए जैसा की अमेरिका ने 9/11 के बाद किया था. आपको बता दें की रायसीना डायलॉग के तीसरे दिन यह बात कही.

सीडीएस ने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हो रही है. यह ऐसी चीज है जो लगातार रहेगी, हमें इसके साथ तब तक रहना होगा जब तक की हम इसे समझ न जाएं और आतंकवाद की जड़ों तक न पहुंचे. अगर हमें ऐसा लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म होने वाली है, तो हम गलत हैं. ‘
जनरल बिपिन रावत ने कहा, ‘हम आतंकवाद को समाप्त कर सकते हैं और यह केवल उसी तरह हो सकता है जिस तरह से अमेरिकियों ने 9/11 के बाद शुरू किया था. उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध करें. ऐसा करने के लिए आपको आतंकवादियों को अलग-थलग करना होगा, जो भी आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है उसके साथ भी यही करना होगा.’
सीडीएस रावत ने आगे कहा, ‘जब तब आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश हैं, तब तक हमें इस खतरे का सामना करते रहना होगा. हमें इससे निर्णायक ढंग से निपटना होगा. वह आतंकवादियों को प्रॉक्सी के रूप में उपयोग करते हैं, उन्हें हथियार उपलब्ध कराते हैं, उन्हें फंडिंग करते हैं. ऐसे में हम आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर सकते. ‘

शांति वार्ता पर जनरल रावत ने कहा कि आपको (अफगानिस्तान में) हर किसी के साथ एक शांति समझौते पर आना होगा, अगर आपको उनके साथ शांति समझौते करना है तो शांति वार्ता के लिए जाना होगा. तालिबान या जो भी संगठन आतंक के हथियार को छोड़ना चाहते हैं उन्हें राजनीतिक मुख्यधारा में आना होगा.

उन्होंने कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल द्वारा आतंकवाद समर्थित देश को ब्लैकलिस्ट करने का कदम अच्छा है. आपको कूटनीतिक अलगाव करना होगा. सीडीएस के पद को लेकर उन्होंने कहा कि सीडीएस को स्पष्ट और अच्छी तरह से परिभाषित जिम्मेदारियां मिली हैं. उसके पास परिचालन मुद्दों को छोड़कर तीन सेवा प्रमुखों पर कुछ अधिकार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, दो कार सवार को हल्की चोटें, दो सुरक्षित

Next Post

सीएम जनसंवाद में राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ की राशि भुगतान करने का दिया आदेश

Next Post
सीएम जनसंवाद में राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ की राशि भुगतान करने का दिया आदेश

सीएम जनसंवाद में राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ की राशि भुगतान करने का दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d