BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज जारी होगा CBSE की 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं का टाइम टेबल

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
आज जारी होगा CBSE की 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं का टाइम टेबल

आज जारी होगा CBSE की 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं का टाइम टेबल

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट आज शाम 5 बजे जारी की जाएगी. ये घोषणा मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की है. आज शाम विद्यार्थियों को उनके इस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा कि किस विषय का पेपर किस दिन है. एचआरडी मंत्री निशंक की ओर से यह पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि सीबीएसई 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी.

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं. जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी. ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रमोट होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. बोर्ड और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति सामान्य होने के बाद शेष बचे सभी 29 विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी.

सीबीएसई 12वीं के ये पेपर होंगे 

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों की बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (ओेल्ड), कंप्यूटर साइंस (new), इंफार्मेशन प्रैक्टिस(ओेल्ड) इंफार्मेशन प्रैक्टिस (new),इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं.

सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली में होगी सीबीएसई 10वीं परीक्षा

उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के कारण 10वीं की परीक्षा कुछ सेंटरों पर नहीं हो पाई थी. ऐसे में सिर्फ उन छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा होगी जो उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10वीं के छात्रों को अभी इन 6 विषयों हिंदी कोर ए, हिंदी कोर बी, इंग्लिश कॉमन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस, सोशल साइंस की परीक्षा देनी होगी.

शेष 54 विषयों का क्या होगा?

शेष बचे कुल 83 विषयों में से 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं ली जाएंगी. अब सवाल है कि शेष 54 विषयों का क्या होगा जिनकी परीक्षा नहीं होगी ? तो उसका उत्तर यह है कि बचे हुए इन विषयों की परीक्षा में ग्रेडिंग से मूल्यांकन होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुलासाः ताहिर को मोहरा बना कर PAK ने भड़काए थे दिल्ली के दंगे

Next Post

जल्द ही कर सकता है बिहार बोर्ड 10वीं के परिणामों की घोषणा

Next Post
जल्द ही कर सकता है बिहार बोर्ड 10वीं के परिणामों की घोषणा

जल्द ही कर सकता है बिहार बोर्ड 10वीं के परिणामों की घोषणा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d