मुंगेर: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विभिन्न सरकारी कार्यालय एवं अन्य स्थानों पर हवेली खड़गपुर अनुमंडल प्रशासन द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है. जानकारी देते हुए एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि 7:00 बजे प्रात: एसडीओ आवास. 7:15 बजे प्रात: अनुमंडल कार्यालय. 7:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास. 7:35 बजे मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र श्री कृष्ण उच्च विद्यालय में एसडीओ का आगमन. 7:40 बजे परेड का निरीक्षण. 8:10 बजे आरएसके के मैदान में झंडोत्तोलन. 8:15 से 8:30 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी का उद्बोधन. 8:40 बजे नगर पंचायत कार्यालय खड़गपुर. 8:50 बजे प्रखंड कार्यालय खड़गपुर. 9:00 बजे राजकीय अस्पताल खड़गपुर. 9:05 बजे अंबेडकर चौक प्रतिमा पर माल्यार्पण एसडीओ द्वारा किया जाएगा. 9:15 बजे अवर निबंधन कार्यालय. 9:25 नवोदय विद्यालय रमनकाबाद. 9:45 पुलिस निरीक्षक का कार्यालय. 9:50 बजे खड़गपुर थाना. 10:00 बजे गौशाला खड़गपुर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

