BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ससमय करें कार्यों को पूर्णः उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in Uncategorized
बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ससमय करें कार्यों को पूर्णः उपायुक्त

बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ससमय करें कार्यों को पूर्णः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघरः देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण जिला स्तरीय विशेषज्ञ आकलन समिति, जिला जल एवं स्वच्छता तथा खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक आयोजित समाहरणालय सभागार में की गई.

बैठक में उपायुक्त द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो की बिंदुवार समीक्षा करते हुए इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी से कोयलियरी, माइनर एवं मेजर खनिज संपदा से प्राप्त राजस्व की विस्तृत जानकारी ली एवं जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि जितने भी पाट्टाधारी है सभी के साथ बैठक आयोजित कर राजस्व संग्रहण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश ससमय दे दें एवं जिन पाट्टाधारी का बकाया है, सभी को नोटिस के माधयम से टैक्स जमा कराने का निदेश दिया जाय.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने त्रिकुट पहाड़ के ऊपर सुरक्षा के दृष्टिकोण से फेंसिंग के करायें जाने वाले कार्य के संबंध में जिला वन पदाधिकारी को निदेशित किया कि समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा लें.

समीक्षा के क्रम में उन्होंने बास्की ग्रामीण जलापूर्ति, मधुपर के कार्य प्रगति के अद्यतन स्थिति की वास्तुस्थिति से अवगत हुई तथा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को निदेश दिया कि समय-समय पर कार्य की समीक्षा करते हुए इसे पूर्ण कराये.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा योजनावार एजेंसी द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली एवं सम्बंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं भुगतान हेतु बिल उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराए.

समीक्षा के पश्चात उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने जिले के विभिन्न पार्को यथा-नंदन पहाड़, जलसार चिल्ड्रेन पार्क, शिल्पग्राम आदि जगहों पर ओपन जिम खोले जाने हेतु जिला योजना पदाधिकारी को निदेशित किया कि इस हेतु आवश्यक व उचित प्रपोजल तैयार करे.

बैठक में उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं मधुपर, जिला अभियंता, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैरंट्स टीचर मीटिंग को सफल संचालन में करें सहयोगः उपायुक्त

Next Post

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें: उपायुक्त

Next Post
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें: उपायुक्त

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d