BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पारिवारिक परंपरा को सहेजने का वक्त भी…..

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
पारिवारिक परंपरा को सहेजने का वक्त भी…..
Share on FacebookShare on Twitter

नीता शेखर( साहित्यकार व समाज सेवी), 

रांची: आज पूरा संसार करोना के वायरस से डरा- सहमा हुआ है. कैद पर पूरी जिंदगानी है लेकिन यह कैद भी कई मायनों में काफी अहम है. इसे कैद कहना भी मुनासिब नहीं. क्योंकि जिंदगी जिंदादिली का नाम है क्योंकि जिंदगी न मिलेगी दुबारा.

Also Read This: दो मस्जिदों में मिले 9 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा 

यह वक्त कई मायनों में अहम है. यह वक्त है पारिवारिक परंपराओं को समेटने का. अपनों को अपनापन देने का. भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यह वक्त जिंदगी जीने का है. कुछ सप्ताह पहले तक बेपरवाह जिंदगी जीने की गाड़ी चल रही थी. लेकिन इस जिंदगी को सहेजने का वक्त है. घर में फिर से रौनक आ गई है बशर्ते घर में रहते हुए भी हम लोगों को यह नहीं भूलना है कि हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी हैं. आप उसका पालन अवश्य करें. कहते हैं-

संयम भी जरूरी

कोरोना वायरस से बचने के लिए कई नौकरियों में वर्क फ्रॉम होम का तरीका निकाला गया है. अभी तक एक व्यक्ति के लिए नौकरी करने का मतलब था, एक नियत समय पर तैयार होकर एकाध घंटे की यात्रा करके ऑफिस पहुंचना, वहां अपना निर्धारित काम करना और कुल आठ-दस घंटे बाद घर लौटना.

लौटते हुए उसके जेहन में घर पर इंतजार करते बच्चों की तस्वीर कौंधती है लेकिन भागदौड़ से निकलकर घिरे हुए, स्थिर जीवन में प्रवेश करना कोई आसान काम नहीं है. एक खास अनुशासन में बंधा शरीर और मन स्थितियां बदलते ही परेशानियों से घिर जाता है. पता चलता है, घर के मुखिया के घर में रहने से औरों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

Also Read This: घबराने की कोई जरूर नहीं, 3 महीने का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा: CM योगी 

गृहिणी को बार-बार चाय बनानी पड़ रही है. मुखिया लंच का टाइम आगे बढ़ाता जा रहा है क्योंकि ऑफिस से कभी भी कॉल आ जाता है. हमेशा चहल-पहल में रहकर एकांत के लिए तरसते लोग एकांत मिलते ही मनहूस अकेलेपन से घिर जाते हैं.

घर के लोगों से भी कितनी बात की जाए ? पता चलता है, घर से काम करना लोहे के चने चबाने जैसा है, क्योंकि बच्चों के लिए तो आप छुट्टी पर हैं. 

कई बार लगता है जैसे दफ्तर से ज्यादा समझौते घर में करने पड़ रहे हैं. दो-चार दिन तो जैसे-तैसे निकल जाएंगे, लेकिन लॉकडाउन अगर लंबा चल गया तो ? यह भी संभव है कि हालात सुधर जाने पर भी कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को अपने लिए बेहतर मानकर इसे ही प्रमोट करने लगें तो अच्छा यही होगा कि आप घर में अपने कामकाज को एक तरतीब दें और यहां अपने पर्सनल स्पेस के लिए भी कुछ गुंजाइश बनाएं.

इसके लिए हमें काम और बाकी गतिविधियों के बीच एक साफ सीमारेखा खींचनी होगी. दुकानदारों और होम क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों की जीवन शैली से हम शायद इस मामले में काफी कुछ सीख सकें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से परेशान होकर वित्तमंत्री ने की आत्महत्या

Next Post

बेंगलुरु में फंसे युवक ने बताई परेशानी, सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा है सहयोग

Next Post
बेंगलुरु में फंसे युवक ने बताई परेशानी, सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा है सहयोग

बेंगलुरु में फंसे युवक ने बताई परेशानी, सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा है सहयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d