BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीरथ कैबिनेट का विस्तार आज

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
तीरथ कैबिनेट का विस्तार आज
Share on FacebookShare on Twitter


देहरादून. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं. आज उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार होगा. शाम पांच बजे राजभवन में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. उत्तराखंड के 11 विधायक आज मंत्री बनेंगे. बता दें कि मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. तीरथ सिंह ने बुधवार को सीएम पद की शपथ ली थी.
वहीं, बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोपहर बाद दिल्ले से मंत्रियों के नाम प्राप्त होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी. संसदीय बोर्ड इस पर विचार कर रहा है. जिन नामों को शामिल किया जाना है वो दिल्ली से हमें भेजे जाएंगे. कुल 11 मंत्री शपथ लेंगे. कैबिनेट विस्तार से पहले तीरथ सिंह रावत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह से मिले. तीरथ सिंह ने त्रिवेंद्र सिंह से शुक्रवार सुबह शिष्टाचार मुलाकात की. तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में नए चेहरों को जगह दी जा सकती है. जिन विधायकों के मंत्री बनने में नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत का नाम शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीजा का कटा सिर लेकर युवक ने किया थाने में सरेंडर

Next Post

साइबर हमले रोकने को केंद्र ने उठाया सख्त कदम, नियमों में कर दिया बदलाव

Next Post
जामताड़ा के साइबर ठगों ने बटोरी सुर्खियां, अमेरिका करेगा रिसर्च, जानें पूरा खेल…

साइबर हमले रोकने को केंद्र ने उठाया सख्त कदम, नियमों में कर दिया बदलाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d