BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? अपनाएं ये उपाय

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? अपनाएं ये उपाय
Share on FacebookShare on Twitter
हेल्थ डेस्क:  मच्छरों से परेशानी और भी बढ़ जाती है जब मौसम बारिश का हो, इस मौसम में तो काफी मच्छर मंडराने लगते हैं. जब घर में वेंटिलेशन और ताजी हवा के लिए खिड़की-दरवाजे खोलने हों तो इस बात का पूरा ध्यान रखें कि घर में मच्छरों का प्रवेश ना हो. यह काम बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. मच्छर हों या बरसाती कीड़े दिन में अंधेरे की तरफ और रात में रोशनी की तरफ आकर्षित होते हैं. इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें…
मच्छरों के आतंक से बचने के लिए वैसे तो बाज़ार में कई तरह की मॉस्किटो रेपेलेंट कॉइल और क्रीम मिल जाएंगे. लेकिन कैसा लगेगा, जब आपको पता चले कि आपके घर में पहले से ही कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप आसानी से जहरीले मच्छरों को अपने घर से खत्म कर सकते हैं.
1. नीम का इस्तेमाल करें 
नीम के कई फायदे होते हैं, सेहत के अलावा नीम को मच्छरों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नारियल के तेल और नीम को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे शरीर पर क्रीम की तरह लगा लें. इससे मच्छर आपके पास भटकेंगे नहीं. इसका असर आठ घंटे तक रहता है.
2. कपूर का इस्तेमाल करें
कमरे में कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आप कमरे में वापस लौटकर आएंगे तो आपको कमरे में एक भी मच्छर नहीं मिलेगा.
3. नींबू का इस्तेमाल करें
नींबू के रस और नीलगिरी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे शरीर पर क्रीम की तरह लगा लें. इसकी महक से मच्छर आपके आसपास नहीं भटकेंगे.
4. तुलसी का पौधा लगाएं
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रख दें. तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है. तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे के पौधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. लहसुन का इस्तेमाल करें
लहसुन की महक भी मच्छरों को भगा देती है. आप लहसुन को पिस लें और पानी में उबालकर कमरे में छिड़क दें. इसके बाद कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा.
6. लैवेंडर की खुशबू का इस्तेमाल करें
लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है, जिसे यदि मच्छर सूंघ लें तो आपको काट नहीं पाएंगे. कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से भी आपको फायदा दिखेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृहमंत्री ने मानी टेस्टिंग चार्ज कम करने की मांग: BJP

Next Post

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई सुशांत की मौत

Next Post
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई सुशांत की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई सुशांत की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d