BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थकान और सुस्ती से हैं परेशान…? तो करें ये तीन उपाय

by bnnbharat.com
September 26, 2020
in समाचार
थकान और सुस्ती से हैं परेशान…? तो करें ये तीन उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

लाइफ स्टाइल: कई लोगों को अक्सर ही थकान और सुस्ती की शिकायत रहती है. इसकी वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है. इस थकान के पीछे नींद पूरी ना होना, अंदर से एनर्जी महसूस ना होना, खराब डाइट जैसी कई वजहें हो सकती हैं. हर वक्त थकान रहना इस बात का भी संकेत देता है कि शरीर में किसी जरूरी चीज की कमी है. 

आमतौर पर ये लक्षण विटामिन्स की कमी की वजह से होते हैं. शरीर में विटामिन की कमी को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं. लगातार सुस्ती और थकावट की वजह से आपको भी अगर काम करने में दिक्कत हो रही है तो आपमें कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

विटामिन B12- शरीर में रक्त कोशिकाओं और डीएनए को बनाने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है. मजबूत नर्वस सिस्टम के लिए भी विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी से हर समय थकान और कमजोरी बनी रहती है. 

विटामिन B12 की कमी से शरीर में ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं और जिसकी वजह से हर समय थकान महसूस होती है. विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में मछली, मीट, अंडे और साबुत अनाज शामिल करें.

विटामिन D- शरीर को सही ढंग से चलाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है. विटामिन डी दातों और हड्डियों के लिए भी जरूरी है. इतना ही नहीं विटामिन डी का सीधा असर इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है. इसकी कमी से शरीर में हमेशा सुस्ती बनी रहती है. 

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप है. धूप में निकलने से शरीर में विटामिन डी बनता है. सालमन मछली, कॉड लिवर ऑयल, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. 

विटामिन C- विटामिन सी को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है. ये स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है. विटामिन सी की कमी का पहला लक्षण जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होना है. खट्टे फल, कीवी, अनानास, पपीता, स्ट्रॉबेरी, तरबूज और आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साहिबगंज-जमालपुर मेमो ट्रेन चलने से यात्रियों में खुशी

Next Post

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 15 अक्तूबर को चक्का जाम का ऐलान

Next Post
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 15 अक्तूबर  को चक्का जाम का ऐलान

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 15 अक्तूबर को चक्का जाम का ऐलान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d