BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीस हजारी कोर्ट विवाद: वकीलों की हड़ताल, जजों और पुलिस के बीच बैठक

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
तीस हजारी कोर्ट विवाद: वकीलों की हड़ताल, जजों और पुलिस के बीच बैठक

तीस हजारी कोर्ट विवाद: वकीलों की हड़ताल, जजों और पुलिस के बीच बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस की भिड़ंत के बाद बार एसोसिएशनों ने सोमवार को दिल्ली में सभी जिला अदालतों में 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है. दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) के सदस्यों से सोमवार को काम का बहिष्कार करने और विरोध का समर्थन करने का अनुरोध किया गया है.

डीएचसीबीए प्रत्येक अदालत में प्रॉक्सी वकील की प्रतिनियुक्ति करेगा और प्रॉक्सी वकील की सूची विधिवत प्रसारित की जाएगी. डीएचसीबीए ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल से इस घटना की तत्काल न्यायिक जांच के आदेश देने और आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने का आग्रह किया. वकीलों के एसोसिएशन ने मांग की है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए.

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने कहा कि उसके अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश और दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने घटना का संज्ञान लिया है.

पूरी घटना को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल वरिष्ठ जजों के साथ शनिवार को 5 घंटे से अधिक लंबी बैठक की. हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि झड़प की खबर मिलने के बाद चीफ जस्टिस ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए अदालत के सात वरिष्ठतम न्यायाधीशों के साथ एक बैठक बुलाई.

उन्होंने कहा कि बैठक में पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए थे. बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एफआईआर दर्ज की गई और जांच जारी है.

दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि हाई कोर्ट पूरी घटना पर कड़ी नजर रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. अधिकारियों और चश्मदीदों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार दोपहर को तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील और पुलिस आपस में भिड़ गए, जिसमें कम से कम 10 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए. वकीलों ने दावा किया कि उनके चार साथी घायल हो गए, जिनमें एक पुलिस गोलीबारी में घायल हुआ, लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि उसने गोली चलाई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेंगू व स्वाइन फ्लू से मर रही जनता, सरकार दिखा रही आंकड़ों की जादूगरी: कांग्रेस

Next Post

रांची रेल मंडल की तरफ से आज 3 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

Next Post
रांची रेल मंडल की तरफ से आज 3 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

रांची रेल मंडल की तरफ से आज 3 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d