BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TMC ने भी माना बंगाल में है मोदी लहर: अमित मालवीय

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
TMC ने भी माना बंगाल में है मोदी लहर: अमित मालवीय
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक ऑडियो लीक किया है, जिसमें वह क्लबहाउस ऐप पर चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोल रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक समान हैं.

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ऑडियो ट्वीट किया है. प्रशांत किशोर यह भी कह रहे हैं कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर है और 50% से अधिक हिन्दू मोदी की वजह से बीजेपी को वोट करेंगे.

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि ऑडियो का चुनिंदा हिस्सा लीक करने के बजाय बीजेपी को पूरा ऑडियो डालना चाहिए. वायरल ऑडियो क्लिप पर प्रशांत किशोर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

उन्होंने कहा, ‘यह खुशी की बात है कि बीजेपी के लोग मेरे क्लबहाउस चैट को अपने नेताओं के संबोधन से अधिक महत्व देते हैं. यह हमारे चैट का एक छोटा सा हिस्सा है. उनसे अपील है कि इस ऑडियो का पूरा हिस्सा जारी करें.’

अमित मालवीय ने एक के बाद एक कुल 4 ट्वीट किए हैं. उन्होंने लिखा, ”क्लब हाउस की एक सार्वजनिक बातचीत में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार का मानना ​​है कि टीएमसी के आंतरिक सर्वेक्षणों में भी भाजपा जीत रही है. वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है, ध्रुवीकरण एक वास्तविकता है. बंगाल की 27 प्रतिशत आबादी मतुआ समुदाय भाजपा के लिए वोट कर रही है. बीजेपी के पास कैडर हैं.” अ

मित मालवीय ने आगे लिखा,”ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार यह मान रहे हैं कि वाम, कांग्रेस और टीएमसी ने पिछले 20 वर्षों में मुस्लिम तुष्टिकरण किया है. इसके चलते जमीन पर आक्रोश है. बोलने वालों को एहसास नहीं था कि चैट सार्वजनिक थी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में जल्द लागू होंगे नए प्रतिबंध: CM केजरीवाल

Next Post

अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post
कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार

अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d