BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यशवंत सिन्हा को टीएमसी ने बनाया उपाध्यक्ष

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
यशवंत सिन्हा को टीएमसी ने बनाया उपाध्यक्ष
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाताः पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा उन्हें नेशनल वर्किंग कमिटी में भी शामिल किया गया है. शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री टीएमसी में शामिल हुए थे और पार्टी मुखिया ममता बनर्जी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें रियल फाइटर बताया था. यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त और विदेश मंत्री थे. शनिवार को कोलकाता स्थित टीएमसी दफ्तर पहुंच यशवंत सिन्हा ने पार्टी जॉइन की थी. ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होने के मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा था कि दीदी पर हुए हमले के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि अब टीएमसी में जाएंगे. हालांकि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर हमले की बात को खारिज किया है.

टीएमसी में शामिल होने के दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा था कि अब बीजेपी के पास बचा ही कौन है. गठबंधन के तमाम सहयोगी दल बीजेपी को छोड़ चुके हैं. यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह रियल फाइटर हैं. यहां तक कि कंधार विमान अपहरण कांड के दौरान उन्होंने खुद को आतंकियों के समक्ष पेश करने की बात कही थी. यशवंत सिन्हा ने कहा था, ‘विमान अपहरण कांड को लेकर मीटिंग चल रही थी और इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं आतंकियों के समक्ष खुद को बंधक के तौर पर पेश कर दूंगी. शर्त बस इतनी होगी कि बंधक बनाए गए यात्रियों को आतंकी छोड़ दें.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी

Next Post

रामगढ़ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा व एक हवलदार को किया सस्पेंड

Next Post
रामगढ़ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा व एक हवलदार को किया सस्पेंड

रामगढ़ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा व एक हवलदार को किया सस्पेंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d