BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आधे चुनाव में TMC पूरी साफ, बढ़ रही दीदी की बौखलाहट: PM मोदी

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
PM मोदी ने ‘हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क’ का किया शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ हो गयी है. दीदी की बौखलाहट साफ दिख रही है और उनकी बैखलाहट बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि समझ नहीं आता कि दीदी को कड़वाहट इतनी पसंद क्यों है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”बर्धमान की 2 चीजें बहुत मशहूर हैं. एक तो चावल और दूसरा मिहिदाना. आपकी बोली, आपका व्यवहार, यहां का खान-पान हर चीज में भरपूर मिठास है. दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है. जानते हैं क्यों? मैं बताता हूं. क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है. यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ.”

पीएम मोदी ने कहा, ”चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है. चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है.”

उन्होंने कहा, ”एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया. यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है. दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया. दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खैला भी जनता ने समय रहते समझ लिया. इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया.”

पीएम मोदी ने कहा, ”तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है. दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई. वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं. दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी.अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही.”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं. दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं. बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा. वो राजा राम मोहन राय जिन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ देश को झकझोरा, इस कुरीति को मिटाने के लिए देश को दिशा दिखाई, उनके बंगाल में दीदी ने दलितों को इतना बड़ा अपमान किया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज से शुरू हो रहा छठे राउंड का सीरो सर्वे, 28 हजार सैंपल बताएंगे लोगों का हाल

Next Post

दुनिया में कोरोना का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना ‘भारत’

Next Post
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले कोरोना वायरस के नये लक्षण

दुनिया में कोरोना का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना 'भारत'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d