कोलकाता:- विधानसभा चुनाव के आगाज से पहले पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है. सियासी सरगर्मी के बीच टीएमसी को लगातार झटके लग रहे हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर आई है. खबर है कि टीएमसी को शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि कोंताई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है. बता दें कि सुभेंदु अधिकारी ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था.सौमेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने के बाद भाई सुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हम इस लड़ाई को जीतेंगे.एक नई सरकार बनाई जाएगी जो नरेंद्र मोदी के आदर्शों को आगे बढ़ाएगी और राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वादा करेगी.

