BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 मई को हार के बाद बिखर जाएगी TMC: PM मोदी

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
जानें मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा…?
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग अटकलें लगा रहे हैं कि 2 मई को हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखर जाएगी. उन्होंने कहा कि 10 साल तक ‘दीदी’ ने यहां जिस तरह विश्वासघात किया, उसका जवाब इस बार उन्हें बराबर बंगाल की जनता दे रही है. दीदी की तोलाबाज़, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है.

पीएम मोदी ने कहा, “दीदी को बंगाल के भाई-बहन नहीं दिखाई देते, उन्हें तो बस ‘भोट’ दिखाई देता है. वो आप पर पैसा लेकर रैली में आने का इल्जाम लगाती हैं. वो आप पर पैसा लेकर ‘भोट’ देने का इल्जाम लगाती हैं. दीदी में इतना अहंकार हो गया है कि वे बंगाल के ‘भोटर’ भाई-बहनों को अपनी जागीर समझने लगी हैं. हार की हताशा में दीदी आजकल मुझ पर गालियों की बौछार कर रही हैं. बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर बहुत दुखी हैं. देश-दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है कि बंगाल की ये कौन सी छवि दीदी प्रस्तुत कर रही हैं. आजकल दीदी को मेरे उच्चारण पर भी बहुत ऐतराज हो रहा है.”

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं. स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं. कुछ दिन पहले तक दीदी चुनाव आयोग पर, केंद्रीय वाहिनी पर पोलिंग एजेंट्स को रोकने का आरोप लगा रही थीं, अब वो खुलेआम मान रही हैं कि उनके पोलिंग एजेंट्स ही बगावत करने लगे हैं. दीदी ने गलत आरोप लगाया कि आप लोग पैसे लेकर आएं हैं. दीदी को इसकी वोट से सजा दीजिए. आप लोगों पर दीदी ने पैसे लेकर वोट देना का आरोप लगाया और आप लोगों का अपमान किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

45 और उससे अधिक उम्र के सभी कर्मचारी लगवाएं कोरोना की वैक्सीन: केंद्र सरकार

Next Post

राज्य सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, अगले आदेश तक निजी व सरकारी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

Next Post
राज्य सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, अगले आदेश तक निजी व सरकारी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

राज्य सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, अगले आदेश तक निजी व सरकारी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d