BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गाइडलाइन के अनुरूप रामनवमी मनाये जाने का निर्णय

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
गाइडलाइन के अनुरूप रामनवमी मनाये जाने का निर्णय
Share on FacebookShare on Twitter

महावीर मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में   महावीर मंडल रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रामनवमी त्योहार को लेकर चर्चा की. बातचीत के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही रामनवमी त्योहार मनाया जाएगा. गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करते हुए पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा. किसी भी प्रकार से गाइडलाइन का उल्लंघन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री महावीर मंडल रांची के प्रतिनिधिमंडल से अपील किया कि भगवान के प्रति हृदय में आस्था और पूरी निष्ठा रखते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाएं. राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में संक्रमण में तेजी आयी है. संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए हमसभी लोगों को सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्त अनुपालन करना जरूरी है ताकि महामारी को नियंत्रित रखा जा सके. मौके पर   महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष   विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्ष   राजीव रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष   रामधन वर्मा, मंत्री   राहुल सिन्हा चंकी, कार्यकारी अध्यक्ष   राज किशोर, रामनवमी श्रृंगार समिति के अध्यक्ष   सागर वर्मा सहित   अभिनव आनंद उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुपुर उपचुनाव को लेकर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Next Post

मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध चलेगा “मास्क-अप कैम्पेन

Next Post
शहर में चलाया गया सघन मास्क चेकिंग अभियान

मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध चलेगा “मास्क-अप कैम्पेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d