रांची: रांची नगर निगम तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं को वेंडर लाइसेंस निर्गत करने वाला देश का पहला नगर निगम बन गया है. अब बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी. मेयर आशा लकड़ा ने तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के लिए वेंडर लाइसेंस के क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश का विमोचन किया.
इस वेंडर लाइसेंसिंग प्रक्रिया से तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों को रेगुलेट कर बच्चों और युवाओं की तंबाकू उत्पादों से दूर रखने में मदद मिलेगी. मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में वेंडर लाइसेंसिंग के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्वेदीकरण कार्यशाला का आयोजन नगर निगम के सभागार में आयोजित की गई.
इस कार्यशाला में वेंडर लाइसेंसिंग से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश का विमोचन किया गया.

