गुमला: कार्यपालक दंडाधिकारी विभूति मिश्र के नेतृत्व में तंबाकू निषेध इकाई गुमला के सदस्यों द्वारा टावर चौक स्थित दुकानों में छापामारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया.
इस दौरान पानगुमटी दुकानदार सहित किराना स्टोर में जाकर दंडाधिकारी विभूति मिश्र, तम्बाकू निषेध इकाई के सदस्यों द्वारा दुकान/पानगुमटी में तंबाकू, सिगरेट अथवा पान मसाला बेचने के साथ अन्य खाद्य सामग्री यथा चॉकलेट, बिस्किट इत्यादि बेचने वाले दो दुकानदारों से 400 रूपये तक का चालान काटकर जुर्माना वसूला तथा उक्त पदार्थों को जब्त भी किया.
साथ ही दंडाधिकारी विभूति मिश्र ने वैसे दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया है कि तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट के साथ अन्य खाद्य सामग्री न बेचें अन्यथा आपके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

