लोहरदगा : आज कोरोना वायरस से संक्रमित 16 मरीज मिले हैं. अस्पताल से 2 लोगों को छुट्टी दी गयी. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गयी कि आज जिले में आज अब तक कोरोना वायरस से 16 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इनमे 10 पुरुष और 06 महिलाएं हैं. इनमें 13 कुडू प्रखंड, 2 सदर प्रखंड और 1 भंडरा प्रखंड में पाया गया है. इस प्रकार जिले में कोविड-19 के अब तक 539 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है. अब तक 394 लोगों को पूर्णतः स्वस्थ होने व कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. कोविड-19 की वजह से जिला में 2 मौतें हुई है और एक अन्य मौत किसी अन्य कारणों से हुई है. कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने व पूर्णतः स्वस्थ होने पर आज 2 लोगों को डिस्चार्ज किया गया.

