BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धरती से आज टकरा सकता है बड़ा सौर तूफान, 20 लाख किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है आगे

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
धरती से आज टकरा सकता है बड़ा सौर तूफान, 20 लाख किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है आगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः सूरज से करीब 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके आज रहा सौर तूफान आज धरती से टकरा सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार ये तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और उत्तरी ध्रुव में अद्भुत घटना का नजारा देखने को मिल सकता है.

इस दौरान पूरा आकाश हरे और नीली रोशनी से रंगा नजर आएगा. धरती की ओर से आ रहे इस सौर तूफान की गति 600 किमी प्रतिसेकेंड मापी गई है. इस तूफान को G-1 स्टॉर्म कहा जा रहा है.

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे सौर तूफान धरती के लिए चिंता का कारण नहीं हैं. हालांकि, कई बार इसका असर टीवी ब्रॉडकास्ट प्रसारण, इंटरनेट या रेडियो कम्यूनिकेशन पर पड़ सकता है. सेटेलाइट संचालन में भी इससे समस्या आ सकती है.

सूरज के दक्षिणी गोलार्ध में विस्फोट से उठा सौर तूफान

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार सूरज की कोर के अंदर मैग्नेटिक फिलामेंट बनने के कारण सूरज के दक्षिणी गोलार्ध में ये विस्फोट हुए हैं. ऐसा 2 जनवरी को हुआ था. इसी के कारण ये सौर तूफान खड़ा हुआ और अब इसका असर धरती पर दिखेगा.

वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान के साथ आ रहे सोलर पार्टिकल जब धरती के वायुमंडल से टकराते हैं तो ऑरोरा (Aurora, उत्तरी या दक्षिणी लाइट्स) के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

इसके असर की बात करें तो सोलर विंड की वजह से धरती का बाहरी वायुमंडल गर्माने की आशंका रहती है, जिससे संचार माध्यमों पर धरती पर असर पड़ सकता है. पावर लाइन्स में भी करंट तेज हो सकता है जिससे ट्रांसफॉर्मर उड़ सकते हैं. हालांकि, आमतौर पर ऐसा कम ही होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चेन्नई में पहले टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड टीम को अभ्यास के लिए मिलेंगे सिर्फ तीन दिन

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी स्वाति राठौर

Next Post
गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी स्वाति राठौर

गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी स्वाति राठौर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d