BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज अमित शाह करेंगे ‘आयुष्मान CAPF’ की शुरुआत

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
मुस्लिम देश के नागरिक थे, हैं और रहेंगे, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं : अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के गुवाहाटी में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों के चिकित्सा उपचार के लिए ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ स्वास्थ्य सेवा योजना (Ayushman CAPF Healthcare Scheme) का शुभारंभ करेंगे. यह योजना गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की एक संयुक्त पहल है. जिसका उद्देश्य सूची में शामिल अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस मेडिकल ट्रीटमेंट प्रदान करना है. आयुष्मान सीएपीएफ योजना, देश भर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगी.

सीएपीएफ के जवानों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए एक वेबसाइट तैयार की गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुताबिक, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से यह योजना एक संयुक्त पहल है, जो आयुष्मान भारत PM-JAY IT प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी सात बलों- असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनएसजी, एसएसबी के सभी सीएपीएफ जवानों और उनके आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी.

NHA ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, इस पहल से सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों को एनएचए के आईटी प्लेटफॉर्म पर पेपरलेस सेवा द्वारा स्वास्थ्य लाभ उठाने की और पेपर-आधारित मैनुअल प्रक्रिया से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी.

स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा, इसके अलावा एक 24×7 कॉल सेंटर, ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली, धोखाधड़ी, दुरुपयोग नियंत्रण प्रणाली और वास्तविक समय की निगरानी डैशबोर्ड्स भी शुरू किए जाएंगे. यह योजना आउट पेशेंट विभागों और फॉलो-अप में कैशलेस और पेपरलेस सुविधा भी प्रदान करेगी. एनएचए ने बताया कि योजना का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.

जवानों और उनके आश्रितों को एक ई-कार्ड मिलेगा, जिसका उपयोग योजना का लाभ उठाने के लिए किया जा सकेगा. इस योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं सभी सीजीएचएस और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) वाले निजी अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जब भी बारी आए, कोरोना के टीका जरूर लगवाएं: PM मोदी

Next Post

प्रेरणादायी है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन: डीसी

Next Post
प्रेरणादायी है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन: डीसी

प्रेरणादायी है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन: डीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d