रांची:- पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन के निर्णय के तहत कल 25 फरवरी राज्य के सभी जिला मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई है.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इस आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने प्रदेश प्रवक्ता, जोनल कोर्डिनेटर एवं अन्य कांग्रेसजन को जिम्मेवारी सौंपी है, जो कल अपने प्रभार जिला के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर मीडिया के माध्यम से भी इस राज्यव्यापी आंदोलन में जनमानस को जागरूक करने का काम कांग्रेस करेगी. इसके तहत बोकारो में राकेश सिन्हा,लोहरदगा में सन्नी टोप्पो ,सिमडेगा में रमा खलखो,गुमला में अमूल्य नीरज खलको, खूंटी में आभा सिन्हा, में रामगढ़ में शमशेर आलम, हजारीबाग में सुनील सिंह, गिरिडीह में ईश्वर आनंद, चतरा में मो जमाल अहमद, धनबाद में शाहजादा अनवर, कोडरमा में डॉ सीपी संतन, पलामू में भीम कुमार, गढ़वा में चन्द्रशेखर शुक्ला, लातेहार में डॉ अजय शाहदेव, पूर्वी सिंहभूम में ज्योति सिंह मथारू, पश्चिमी सिंहभूम- प्रभाकर तिर्की ,सरायकेला में अजय नाथ शाहदेव, दुमका में राजेंद्र दास, देवघर- सुल्तान अहमद, गोड्डा में अनिल ओझा, साहेबगंज में बिन्दु मंडल, पाकुड़- अशोक पासवान और जामताड़ा रणविजय सिंह संवाददाता सम्मेलन करेंगे.
