BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

by bnnbharat.com
November 15, 2019
in Uncategorized
जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कक्ष संख्या एक में पीठ में अंतिम बार शामिल हुए. उच्चतम न्यायालय में एक नंबर का कमरा प्रधान न्यायाधीश का होता है. केवल चार मिनट के लिए जस्टिस गोगोई इस पीठ में बैठे. पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबड़े भी शामिल थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं. वह 18 नवंबर को पद की शपथ लेंगे.

इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की तरफ से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया. भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार 17 नवंबर को खत्म हो रहा है. उन्होंने तीन अक्तूबर को देश के 46 वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी.

शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई राजघाट जाएंगे. वह पिछले साल प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भी राजघाट गए थे. न्यायमूर्ति गोगोई बाद में सभी उच्च न्यायालयों के 650 न्यायाधीशों और 15,000 न्यायिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. न्यायमूर्ति गोगोई द्वारा सभी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को अपना संदेश भी दिए जाने की भी उम्मीद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सावधानी हटी दुर्घटना घटी : करब के साथ टुकड़े टुकड़े हुए 41 हजार रुपये

Next Post

मशहूर सिंगर गीता की सड़क हादसे में मौत

Next Post
मशहूर सिंगर गीता की सड़क हादसे में मौत

मशहूर सिंगर गीता की सड़क हादसे में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d