मो.अरबाज,
चतरा: जेवीएम के प्रत्याशी रामदेव सिंह भोक्ता गुरुवार को सिमरिया विधानसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. इस दौरान जेवीएम के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत दर्जनों दिग्गज नेता शिरकत करेंगे.
जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मरांडी हेलीकॉप्टर से सिमरिया पहुंचेंगे. जेवीएम के प्रत्याशी रामदेव सिंह भोक्ता के नामांकन के बाद हजारीबाग रोड स्थित खादीबोर्ड मैदान में जनसभा का आयोजन होगा.
जनसभा को लेकर जेवीएम के कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है. एक ओर जहां खादीबोर्ड मैदान में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, तो वहीं विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से समर्थकों को नामांकन और जनसभा में शिरकत करने को लेकर आमंत्रित किया गया है.
जिला उपअध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं. उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद जेवीएम के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत अन्य दिग्गज नेता खादीबोर्ड मैदान में आयोजित सभा में क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे जनसमूह को संबोधित करेंगे.

