BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज कर्नाटक मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, 7 नए विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
आज कर्नाटक मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, 7 नए विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक: कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार का विस्तार होना है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नाम की सूची बनाकर राज्यपाल को भेजी गई है. आज दोपहर 3:30 बजे शपथ समारोह होगा. 

बता दें कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में सात की जगह खाली है. मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगेश्वर, अंगारा एस आज दोपहर 3.30 बजे  राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे.

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीते दिनों येदियुरप्पा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा नेता अरुण सिंह भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा था कि ये 100 प्रतिशत पक्का है कि ये आखिरी मीटिंग है. जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों के नाम पर मुहर लग जाएगी. बता दें कि येदियुरप्पा लंबे समय से मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाह रहे थे. 

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने तंज कसा है. सिद्धारमैया ने कहा, क्या यह सही है कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा? सिद्धारमैया ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कब किया जाएगा, लेकिन येदियुरप्पा को हटाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

Next Post

बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
नगड़ी में मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d