रांची: कोरोना संकट में देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भाजपा कार्यकर्ता मोदी आहार एवं राशन लेकर गरीबों, जरूरतमंदों तक प्रतिदिन पहुंच रहे हैं.
आज का आंकड़ा जारी करते हुए पार्टी के सेवा कार्य के प्रदेश समन्वयक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी 24 जिलों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जन प्रतिनिधियों के द्वारा 39,120 लोगों तक मोदी आहार के रूप में पका हुआ भोजन परोसा गया.
जबकि 8385 परिवारों के बीच मोदी राशन जिसमें 5किलोग्राम चावल,1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू एवम आधा किलोग्राम प्याज का वितरण किया गया. यह सामग्री प्रत्येक परिवार को एक सप्ताह के लिये है.

