BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, PM मोदी ने किया नमन

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, PM मोदी ने किया नमन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है.इस साल उनके जन्मदिवस को भारत सरकार ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मना रही है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी को याद करते हुए नमन किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा.

राष्ट्रपति ने नेताजी को याद करते हुए लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन.उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है.

नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया.भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं.उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी. उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं.’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन.कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा.’

अमित शाह ने कहा कि नेताजी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से युवाशक्ति को संगठित किया.उन्होंने लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया. स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.’

नेताजी के अलावा आज बाला साहब ठाकरे की भी जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अपने आदर्शों पर कायम रहने वाला व्यक्ति बताया. प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘श्री बाला साहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.वह अपने आदर्शों पर कायम रहते थे. उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस: 31 जनवरी तक लगी धारा 144, प्रदर्शन पर रहेगी रोक

Next Post

राबड़ी देवी, बेटों के साथ पौने 6 घंटे तक रहीं लालू के पास

Next Post
राबड़ी देवी, बेटों के साथ पौने 6 घंटे तक रहीं लालू के पास

राबड़ी देवी, बेटों के साथ पौने 6 घंटे तक रहीं लालू के पास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d