BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज पीएम मोदी करेंगे ‘राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान’ की शुरुआत

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
PM मोदी को जनता का भरपूर साथ… 93.5% लोगों ने माना कोरोना संकट से बेहतर तरीके से निपट रही सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 10:30 बजे कोरोना वायरस के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे. दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के रूप में विकसित, देश की पूरी लंबाई और चौड़ाई को कवर करते हुए, इस ड्राइव का लक्ष्य पहले अपने लाखों हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण करना है और इसके पहले चरण के अंत तक अनुमानित 3 करोड़ लोगों तक पहुंचना है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 3006 स्पाॅट प्रोग्राम लाॅन्च के दौरान जुड़े रहेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उद्घाटन के दिन प्रत्येक सत्र स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, ड्राइव का शुभारंभ मुख्यमंत्री केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा एलएनजेपी अस्पताल से किया जाएगा. महाराष्ट्र में, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एक केंद्र से टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे.

पहले चरण में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के कार्यकर्ता सहित सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा. केंद्र ने टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2,934 सत्र स्थलों पर लगभग 3 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है. यह प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा. टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए दिन निर्धारित किए जाएंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को देश के टीकाकरण अभियान को कोविड -19 के अंत की शुरुआत कहा. उन्होंने लोगों से स्वदेशी निर्मित वैक्सीन पर भरोसा करने का भी आग्रह किया, कहा कि सरकार ने उचित वैज्ञानिक जांच के बाद आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है.

सरकार ने पूरे टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए CoWIN नामक एक एप्लीकेशन पेश किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण अभियान के अगले चरणों में, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा. हालांकि जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है, लेकिन स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति है उन्हें भी टीका लगाया जाएगा. भारत के ड्रग रेग्युलेटरी बॉडी ने फिलहाल दो टीकों को मंजूरी दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोहरदगा बुलंद दरवाजा का शिलान्यास 17 को करेंगे सांसद डीपी साहू

Next Post

बेखौफ अपराधियों ने की वकील की हत्या, लटका मिला शव

Next Post
कुएं में डूबकर अधेड़ की मौत

बेखौफ अपराधियों ने की वकील की हत्या, लटका मिला शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d